You are currently browsing the category archive for the 'विचार' category.

वर्त्तमान समय में व्यापक किंतु गूढ़ अर्थ वाली रहस्यमयी तंत्र विद्या अभीष्ट सिद्धि के सर्वाधिक प्रभावी उपाय के रूप में अपनी लोकप्रियता के चरम पर है| दुर्भाग्यवश, जनसामान्य के इस ह्रदय परिवर्तन का कारण सनातन धर्म के प्रति सम्मान अथवा ज्ञान प्राप्ति की इच्छा नहीं अपितु बिना श्रम के सर्वस्व हस्तगत कर लेने की लिप्सा है| लालसा, मूर्खता, भ्रम व अंधश्रद्धा के अन्धकार में वास्तविकता लुप्तप्राय ही है| चमत्कार का आकर्षण सत्य से अधिक होता है इसलिए मदारी गुरुपद पर आसीन हैं और सदगुरु की बारम्बार अग्नि परीक्षा ली जाती है|

प्रत्येक पुत्र का कर्त्तव्य होता है कि वह अपने पिता से श्रेष्ठ बने| प्रत्येक शिष्य का धर्म होता है कि वह अपने गुरु से उच्च स्थान प्राप्त करे| अज्ञान, अधर्म व अविवेक के विष से बंजर हो चुकी भारतवर्ष की पवित्र भूमि में ज्ञान के बीजारोपण के लिए अनिवार्य है कि प्रत्येक पुत्र अपने कर्तव्य का पालन करें| रसातल की ओर जाते इस राष्ट्र की अधोगति रोकने हेतु आवश्यकता है ऐसे शिष्यों की जो अपने धर्म का पालन करें|

कोई और करे न करे, मैं उग्र साधनाओं की भीषण अग्नि में दमक कर अपने कर्तव्य तथा धर्म का पालन अवश्य करूंगा| साथ ही मैं अपने बधुओं, भगिनियों, मित्रों, सखियों को प्रेरित करने का हर संभव प्रयास करूंगा| माता, पिता व गुरु के आशीर्वादरूपी दिव्यास्त्रों से सज्जित हो मैं अपने उद्देश्यप्राप्ति हेतु इस चिठ्ठे का शुभारम्भ करता हूँ|