You are currently browsing the category archive for the 'ध्यान' category.
विश्वव्यापकवारिमध्यविलसच्छ्वेताम्बुजन्मस्थितां
कर्त्रीँखड्गकपालनीलनलिनै राजत्करां नीलभां |
कांचीकुण्डलहारकंकणलसत्केयुरमंजीर
तामाप्तैर्नागवरैर्विभुषततनूमारक्तनेत्रत्रयां ||
पिंगोग्रैकजटां लसत्सुरसनां दंष्ट्राकरालाननां
चर्मद्वैपिवरंकटौ विदधतीँ श्वेतास्थिपट्टालिकां |
अक्षोभ्येण विराजमानशिरसं स्मेराननां भोरुहां तारां
शावहृदासनां दृढकुचामंबांत्रिलौक्याःस्मरेत ||
विश्वव्यापक जल के मध्य में श्वेत कमल पर अवस्थित हैं| दाहिने हाथों में खड्ग एवं नील कमल तथा बांये हाथों में कर्तरिका एवं कपाल धारण किए हुए हैं| नीलवर्ण जैसी आभामय कान्तिवाली तथा कांची, कुण्डल, हार एवं केयूर आदि आभूषणों से सुशोभित हैं| सुंदर नागों से विभूषित एवं लाल – लाल तीन नेत्रों से शोभायमान हैं| सर पर पिंगल वर्ण की एक जटा है| चंचल जिव्हा है| उनकी दंतपंक्ति मुख विकराल हैं| कमर में व्याघ्रचर्म धारण किए हुए हैं| माथे पर श्वेतास्थिपट्टिका धारण किए हैं| शिर पर नागरुपधारी अक्षोभ्य ऋषि विराजमान हैं| अपने भावावेश में हास्य वदन वाली हैं| शव के ह्रदय पर बैठी हूई, कठोर स्तन वाली एवं तीनों लोकों की स्वामिनी भगवती तारा का स्मरण करना चाहिए|
उद्यद्दिनेश्वररुचिं निजहस्तपद्मैः पाशांकुशाभयवरान्दधतं गजास्याम् |
रक्ताम्बरं सकलदुःखहरं गणेशं ध्यायेत्प्रसन्नमखिलाभरणाभिरामम् ||
बायें हाथों में पाश एवं अभयमुद्रा तथा दाहिने हाथों में वरदमुद्रा एवं अंकुश धारण करने वाले, उगते सूर्य की कान्ति के समान आभा वाले, हाथी के सामान मुख वाले, समस्त दुःखों को दूर करने वाले, समस्त आभूषणों से सुशोभित प्रसन्नमुद्रा वाले श्री गणेश का ध्यान करना चाहिए|
सद्यश्छिन्नशिरः कृपाणमभयं हस्तैर्वरंबिभ्रतीँ
घोरास्यां शिरसांस्त्रजासुरुचिरामुन्मुक्तकेशावलिम ||
स्रुक्कयस्रुक्प्रवहांश्मशाननिलयां श्रुत्योः शवालंकृतिमं
श्यामांगीं कृतमेखालां शवकरैर्देविभजे कालिकां ||
दक्षिण कालिका देवी कराल मुख वाली हैं| उनके केश खुले हुए हैं| गले में मुण्डमाला है| उनकी चार भुजाएं हैं| बाएँ निचले हस्त में तुंरत कटा मुण्ड है तथा ऊपरी हस्त में अभय मुद्रा है| दायें निचले हस्त में वरद मुद्रा तथा ऊपरी हस्त में खड्ग है| उनके होठों के किनारों से रक्त चू रहा है| कानों में दो शव शिशु आभूषण के रूप में लटक रहे हैं| कमर में शवहस्त निर्मित करधनी शोभायमान है| उनका श्याम वर्ण है तथा वे सदा श्मशान में रहती हैं| ऐसी दक्षिण कालिका देवी का मैं ध्यान करता हूँ|
