आतुरे व्यसने प्राप्ते दुर्भिक्षे शत्रुसंकटे |
राजद्वारे श्मशाने च यस्तिष्ठति स बान्धवः ||

बीमारी में, विपत्तिकाल में, अकाल के समय, शत्रुओं से दुःख पाने या आक्रमण होने पर, राजदरबार में और श्मशान भूमि में जो साथ रहता है, वही सच्चा बन्धु है|